Do u use ptc sites then from next time whynot u get paid when click on ptclicks if u want to get paid frm here then u must be join this and see the revolution
Thursday, July 2, 2009
फ्रूट संदेश
सामग्री :
1.5 किलो दूध, 1 संतरा, 2 स्लाइस पाइनेपल रिंग, 1 पका हुआ केला, 150 ग्राम अंगूर छीले हुए, 2 बड़े चम्मच चॉकलेट पावडर, 3 बड़े चम्मच पिसी हुई चीनी, 1 बड़ा चम्मच गुलाबजल, 15-20 पिस्ता, 5-7 बादाम, 2 बरक, 5-6 इलायची।
विधि :
दूध का छेना फाड़कर 1/2 बाँध लें। इसे चीनी मिलाकर मंदी आँच में 10 मिनट सेक लें। सिकने पर उतारकर हाथ से खूब मथ लें। आधे छेने में चॉकलेट पावडर एवं आधे छेने में गुलाबजल मिला लें।
एक प्लेट में चॉकलेट मिले छेने को बिछा लें। इसके ऊपर सब फल छोटे-छोटे टुकड़े कर सजा लें। फिर गुलाबजल मिले छेने की परत लगा लें।
बरक लगाकर बादाम, पिस्ता महीन काटकर इलायची पावडर बुरका दें। फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। थोड़ी देर बाद सर्व करें।
ईश्वर से डरें नहीं, प्रेम करें और प्रेरणा लें
हिन्दुत्व कहता है कि ईश्वर हमारा परमपिता है, हम उसकी संतान हैं । वही बच्चा अपने माता-पिता से डरता है जो गलत काम करता है या उनकी इच्छा के विरुद्ध कार्य करता है । ईश्वर की इच्छा क्या हो सकती है? अपनी सृष्टि को बनाये रखना ही उसकी इच्छा है । वह पालनकर्ता है, हम भी किसी न किसी के पालन-पोषण में सहायक बनें । अपनी स्त्री और संतान का उचित लालन-पालन भी उत्तम कार्य है । वह दयालु है, हम भी दया दिखायें । वह समदर्शी है, हम भी यथासम्भव समानता एवं न्याय को जीवन में महत्त्वपूर्ण स्थान दें । यह प्रकृति ही ईश्वर का शरीर है । प्रकृति से प्रेम ईश्वर से प्रेम करने के समान ही है । हम ईश्वर और उसकी प्रकृति से तादात्म्य स्थापित करें ।
ईश्वर न तो चाटुकारिता से प्रसन्न होता है, न ही बलि से और न ही धन और रुपया-दान से । हम अकर्मण्य रहकर राम-राम जपते रहें और चाहें कि हमारी चाटुकारिता से प्रसन्न होकर ईश्वर हमें सारे सुख-साधन उपलब्ध करा दे तो यह हमारी भूल है ।
पशु-पक्षियों की बलि से ईश्वरीय न्याय में बाधा पहुँचती है । हिंस्र पशु भी अकारण शिकार नहीं करते । ईश्वर या किसी देवी-देवता को प्रसन्न करने के लिए यदि किसी को बलि देना है तो उसे अपने अहं की बलि देना चाहिए ।
समस्त धन-सम्पत्ति का अनन्त काल का स्वामित्व ईश्वर का ही है, अत: धन-सम्पत्ति से उसे नहीं रिझाया जा सकता । धन-सम्पत्ति का दान पुजारियों के भरण-पोषण एवं मन्दिरों के अनुरक्षण के लिए किया जाता है ।
जहाँ-जहाँ राजतंत्र है, प्रत्येक राजकुमार स्वयं को शासन एवं राज-काज संचालन के योग्य मानता है । ऐसा ही भाव प्रत्येक व्यक्ति को रखकर यह समझना चाहिए कि वह भी परमपिता परमेश्वर की संतान है । इस प्रकार लोकतंत्र में वह हीनभावना से मुक्त होकर अपनी क्षमता के अनुसार अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकता है ।
ईश्वर में विश्वास भय से मुक्त करता है । ईश्वर में अति विश्वास और अपार श्रद्धा से मृत्यु के भय से भी मुक्ति मिलती है । जल की एक बूँद को महासागर से क्या भय; महासागर में गिरकर बूँद का अस्तित्व महासागर में विलीन हो जायेगा । बूँद भी महासागर बन जायेगी । हिन्दुत्व का सर्वोच्च विचार प्रलय से भी भयभीत नहीं है क्योंकि उस समय कर्मफल से सबको मुक्ति मिल जाती है । कयामत के समय किसी से पुण्य-पाप का हिसाब नहीं लिया जाता । स्वर्ग नरक का अस्तित्व नहीं है । अत: किसी को इन स्थानों पर भेजे जाने का प्रश्न ही नहीं उठता । प्रलय के समय सभी मुक्त होकर ब्रह्ममय हो जाते हैं ।
Subscribe to:
Posts (Atom)